बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डिबाई में वन महोत्सव का समापन पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन कार्यक्रम के साथ हुआ। छात्राओं ने अपनी कला और लेखनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने “हम किस प्रकार अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं” विषय पर निबंध लिखे तथा आकर्षक पेंटिंग बनाकर वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पेड़ों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
पेंटिंग प्रतियोगिता में नेहा माथुर, कल्पना, नूर फातिमा और काजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने छात्राओं से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपने घर, खेत या सार्वजनिक स्थान पर पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रिलेशन सिंह, वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, काजल, लक्ष्मीकांत सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा वन महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।













