बुलंदशहर
बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी, डिबाई नगर मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
बैठक मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी अभय गर्ग , जिला मंत्री सुश्री संतोष राजपूत जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास , डिबाई चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल जी, डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह , मंडल महामंत्री नरेंद्र सैन सहित पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।













