एल डीएवी इंटर कॉलेज में यज्ञ के साथ नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, संस्थापक को दी गई श्रद्धांजलि

बुलंदशहर एल डीएवी इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा के साथ किया गया। यह आयोजन विद्यालय के संस्थापक श्रद्धेय श्री दुर्गा प्रसाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां देकर संस्थापक को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उनके द्वारा स्थापित शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और नवीन सत्र के सफल संचालन की मंगलकामना की गई। यज्ञ के आचार्य संदीप कुमार मिश्रा रहे, जबकि मुख्य पुरोहित की भूमिका प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने निभाई।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रबंधक अजय गर्ग, जे.पी. विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजीव सक्सेना, रजिस्ट्रार संजय अग्रवाल, अखंड प्रताप सिंह, अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, भालचंद्र मिश्रा, राजेश उपाध्याय, डॉ. विनोद कुमार, गंगा मौर्य, रजनी रावल, पियूष गर्ग और गौरव गोड़ सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। अंत में सभी ने नए सत्र को अनुशासन, उत्कृष्ट शिक्षा और नैतिक मूल्यों के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लि

या।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.