योगासन खेल में जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस का दबदबा, 3 स्वर्ण सहित जीते कुल 6 पदक

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और ‘योगासन भारत’ (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 23 जून (एटा), 27 जून (अमरोहा) और 5 जुलाई को वाराणसी में संपन्न हुई इस तीन चरणीय प्रतियोगिता में विद्यालय के 6 छात्रों और 1 पूर्व छात्रा ने कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विजेता खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

धनंजय प्रताप सिंह (सब जूनियर): रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में 02 स्वर्ण पदक जीते।

सजल शर्मा (सब जूनियर): रिदमिक पेयर में धनंजय के साथ जोड़ी बनाकर 01 स्वर्ण पदक हासिल किया।

रौनक शिशौदिया (पूर्व छात्रा – सीनियर वर्ग): ट्रेडिशनल इवेंट में 01 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

प्रज्ञा शर्मा (जूनियर बालिका वर्ग): शानदार प्रदर्शन करते हुए 01 रजत पदक अपने नाम किया।

भवांश गौड़ एवं तेजस कुमार (सब जूनियर): आर्टिस्टिक पेयर में बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 02 कांस्य पदक जीते।

कुमार माधव: ट्रेडिशनल इवेंट में कड़ी चुनौती पेश करते हुए पांचवें स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन:

राष्ट्रीय योग गुरु अंकित कुमार सुराण ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता को योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य, प्रदेश सचिव रोहित कौशिक, अध्यक्ष ऋषिपाल और बुलंदशहर एसोसिएशन के सचिव कपिल कुमार शर्मा के कुशल संचालन में संपन्न कराया गया। अब इस प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के मैनेजर प्रखर गर्ग और प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्होंने योगाचार्य अंकित कुमार सुराण के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक लाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.