सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत महाचेकिंग; मोहाना पुलिस, SSB और नेपाल पुलिस ने संयुक्त रूप से किया पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भगवानपुर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीमा पार से होने वाली अवैध तस्करी व अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भगवानपुर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीमा पार से होने वाली अवैध तस्करी व अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। इसी क्रम में आज ‘ऑपरेशन कवच’ के अंतर्गत इंडो-नेपाल बॉर्डर के भगवानपुर क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों और नेपाल पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान चलाया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला अभियान

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के अनुक्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान एवं मोहाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों का चप्पा-चप्पा खंगाला।

तस्करी रोकने के लिए बढ़ाई गई सतर्कता

‘ऑपरेशन कवच’ के तहत चलाए गए इस विशेष पेट्रोलिंग अभियान में सशस्त्र सीमा बल की टीम, नेपाल पुलिस की टीम और स्थानीय मोहाना पुलिस के लालपुर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक (SI) सुदीप कुमार यादव व हेड कांस्टेबल मंजेश कुमार ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा के आसपास पैदल गश्त की और संदिग्ध रास्तों व पगडंडियों की जांच की। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की तस्करी या घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने आपस में बेहतर तालमेल और सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा की।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.