निचलौल: दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; दो जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बलाईखोर के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बलाईखोर के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बलाईखोर के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजरिया गांव के रहने वाले ताहिर (38 वर्ष) पुत्र मुस्तकीम और इम्तियाज (22 वर्ष) पुत्र अलहम एक बाइक पर सवार होकर बंजरिया से निकले थे। इसी दौरान, जहदा से बंजरिया की तरफ जा रहे दूसरी बाइक के सवार करण (28 वर्ष) पुत्र प्रभु, निवासी बंजरिया के साथ बलाईखोर के पास उनकी बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

इस जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। आनन-फानन में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन दो घायलों की गंभीर स्थिति और अत्यधिक चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है और वे भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.