सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा थाना क्षेत्र बांसी के अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों और शोहदों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के मार्गदर्शन में प्रभारी मीरा चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने बांसी बाजार, रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर और बाजार डीह मिठवल सहित विभिन्न कोचिंग सेंटरों के आसपास मुस्तैदी दिखाई। पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग करने के साथ ही स्थानीय महिला दुकानदारों से अनावश्यक घूमने वाले अराजक तत्वों के बारे में फीडबैक लिया। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात सामने नहीं आई।
इस सुरक्षा अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली जनपदीय एण्टी रोमियों टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा चौहान, महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्य और महिला आरक्षी नेहा सिंह मुख्य रूप से शामिल रहीं।
बुलंदशहर: बारात जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक शब्द कहकर लोहे की रॉड से पीटा; पुलिस से भी अभद्रताhttps://t.co/vyOWKxvLRY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 2, 2026












