बुलंदशहर: सलेमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस दिलाए 20 हजार रुपये

सलेमपुर

बुलंदशहर जनपद के थाना सलेमपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की रकम को वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना सलेमपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की रकम को वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से आवेदक के बैंक खाते में ठगे गए 20 हजार रुपये सुरक्षित वापस आ गए हैं।

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई लाई रंग

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुकैरा निवासी पवन कुमार ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे, जिसमें शातिरों ने उनके बैंक खाते से धोखे से 20 हजार रुपये उड़ा दिए थे। पीड़ित पवन कुमार ने बिना देर किए मामले की शिकायत तत्काल साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

शिकायत दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशन में थाना सलेमपुर की साइबर हेल्प डेस्क तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक से तत्काल संपर्क साधकर फ्रीजिंग की प्रक्रिया शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक पवन कुमार की पूरी धनराशि उनके बैंक खाते में वापस आ गई।

पीड़ित ने जताया पुलिस का आभार

अपने डूबे हुए पैसे वापस पाकर पीड़ित पवन कुमार के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने थाना सलेमपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित व पारदर्शी कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.