बुलंदशहर: शातिर गैंगस्टर राहुल शर्मा ‘भूमाफिया’ घोषित, 88.28 लाख की अवैध संपत्ति की कुर्की शुरू

बुलंदशहर/खुर्जा नगर

बुलंदशहर जनपद पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले शातिर गैंगस्टर राहुल शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले शातिर गैंगस्टर राहुल शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के कड़े निर्देश पर पुलिस ने राहुल शर्मा को ‘भूमाफिया’ घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने उसकी करीब 88.28 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क (जब्त) करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

गरीबों को धमकाकर हड़पता था जमीनें

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त राहुल शर्मा (पुत्र नरेन्द्र शर्मा), जो मूल रूप से खेरली हाफिजपुर (थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर) का निवासी है, लंबे समय से जमीनों के अवैध कारोबार में लिप्त था। वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त करता था और कमजोर व गरीब तबके के लोगों को डरा-धमकाकर उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर लेता था। उसकी इन आपराधिक गतिविधियों के कारण आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

कई जिलों में दर्ज हैं संगीन मुकदमे

शातिर अपराधी राहुल शर्मा का नेटवर्क सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध कब्जे जैसी संगीन धाराओं के तहत अनेक मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह जिला कारागार में बंद है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति होगी कुर्क

पुलिस ने राहुल शर्मा के पूरे आपराधिक इतिहास का परीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी बुलंदशहर को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद उसे भूमाफिया सूची में चिन्हित किया गया।

गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने अपराधी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई कुल 88,28,278/- रुपये (अठासी लाख अट्ठाइस हजार दो सौ अठहत्तर रुपये) की चल-अचल संपत्ति को चिन्हित किया है, जिसे कुर्क करने की कानूनी कार्यवाही तेजी से चल रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.