सिद्धार्थनगर में यूपीटीईटी-2026 को लेकर डीएम और एसएसपी की बड़ी बैठक: सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक पर कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को पूर्णत शुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को पूर्णत शुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

डीएम और एसएसपी के सख्त निर्देश

आयोग के मानकों का कड़ाई से पालन: जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी बुनियादी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

हाईटेक निगरानी और सुरक्षा: परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक उपस्थिति और वीडियोग्राफी की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं।

अनाधिकृत प्रवेश पर पूर्ण रोक: परीक्षा केंद्र की परिधि में किसी भी बाहरी या अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा खाका साझा करते हुए बताया कि हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही, प्रश्नपत्रों के स्ट्रांग रूम की 24 घंटे कड़ी निगरानी की जाएगी।

समन्वय पर जोर: एसएसपी और डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल (समन्वय) से काम करने की हिदायत दी है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे और परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.