बिजनौर में इंसाफ के लिए खुद को आग लगाने वाली महिला रेसलर की मौत, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस की कथित निष्क्रियता से तंग आकर कोतवाली के भीतर आत्मदाह करने वाली 25 वर्षीय महिला रेसलर की सोमवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस की कथित निष्क्रियता से तंग आकर कोतवाली के भीतर आत्मदाह करने वाली 25 वर्षीय महिला रेसलर की सोमवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता पिछले 8 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। इस दुखद खबर से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

क्या था पूरा मामला?
शादी का झांसा देकर रेप का आरोप: M.Sc पास और जिला स्तरीय रेसलर रही युवती ने सेना के जवान सौरभ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दोनों की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में फौजी शादी के वादे से मुकर गया।

पुलिस की कार्रवाई से थी असंतुष्ट: पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने सबूत न मिलने का दावा कर क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। दोबारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था, जिससे पीड़िता परेशान थी।

थाने के भीतर आत्मदाह: बीती 21 जून की रात करीब 10:45 बजे जब पुलिस ने उसकी मांग नहीं सुनी, तो उसने इंस्पेक्टर के चैंबर में ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस हादसे में वह लगभग 60% झुलस गई थी।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे और पुलिस पर एक्शन
सौतेले पिता ने दिया था पेट्रोल: पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। पता चला है कि रेसलर को आत्मदाह के लिए पेट्रोल उसके सौतेले पिता नरेश कुमार ने ही लाकर दिया था।

इस संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अभिषेक झा ने शहर कोतवाली प्रभारी (इंस्पेक्टर) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.