बुलंदशहर:सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार पर भड़के बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज सिंह; एसडीएम के पेशकार को सरेआम लगाई फटकार, वीडियो वायरल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद अंतर्गत के सिकंदराबाद के तहसील में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों को लेकर स्थानीय बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। विधायक ने एसडीएम के पेशकार को लोगों से काम के बदले 4000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मौके पर ही फटकार लगाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद अंतर्गत सिकंदराबाद तहसील परिसर में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों को लेकर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। विधायक ने लोगों से काम के बदले अवैध रूप से 4,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में उपजिलाधिकारी के पेशकार को मौके पर ही आड़े हाथों लेते हुए जबरदस्त फटकार लगाई।

इस दौरान विधायक ने पेशकार से साफ कहा कि अगर रुपये वापस नहीं किए तो सस्पेंशन की कार्रवाई के लिए तैयार रहो। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पीड़ितों को आज सुबह 10:00 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है।

उल्लेखनीय है कि सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। किसान यूनियन और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे पर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.