मुरली छपरा में 35 जर्जर स्कूल भवनों की होगी नीलामी, प्रधानाध्यापकों को निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के मुरली छपरा विकासखंड में 35 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों की नीलामी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नियमानुसार समयबद्ध नीलामी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के मुरली छपरा विकासखंड में 35 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों की नीलामी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नियमानुसार समयबद्ध नीलामी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा जर्जर घोषित किए गए इन विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई है।

जारी सूची में प्राथमिक, कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन परिसरों के मुख्य भवन, अतिरिक्त कक्ष, कार्यालय और बरामदों की नीलामी की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से अधिकांश भवनों का निर्माण वर्ष 1954 से 2006 के बीच हुआ था, जो समय के साथ अत्यधिक जर्जर हो चुके हैं।

विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस मूल्यांकन सूची पर अवर अभियंता अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और सहायक अभियंता सचिन कुमार आनंद के हस्ताक्षर हैं, जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

मुख्य उद्देश्य: विद्यालय परिसरों से जर्जर संरचनाओं को हटाकर छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है। अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय के भीतर नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.