बुलंदशहर: खुर्जा तहसील पर BKU अराजनैतिक का जोरदार प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील खुर्जा परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील खुर्जा परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष धीरज चौहान की अध्यक्षता और जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्ड के नेतृत्व में हुई इस बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता चौधरी सुदेश प्रधान व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नईम ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष लोकेश राघव, युवा जिला उपाध्यक्ष रोहतास कुमार, नगर अध्यक्ष सचिन कुमार, ब्लाक अध्यक्ष गुलावठी विजय सिंह सैनी गुड्डू समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

धरने की सूचना पर उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे, नगर पालिका से सफाई निरीक्षक रोबिन कुमार, सिंचाई विभाग के जेई मोहनलाल व रवि कुमार, एसडीओ नवीन शर्मा, सीओ शोभित कुमार, एडीओ कृषि व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस से जुड़ी समस्या और रजवाहे में पानी की समस्या का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसके बाद BKU पदाधिकारियों ने SDM को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों का समय पर भुगतान, नालों की सफाई, नई लाइटें लगवाना, मुकदमा 659 में नामजद मुजलिम की गिरफ्तारी, सिंचाई विभाग से रजवाहों में पानी, सभी सोसाइटियों पर यूरिया-डीएपी व बीज की उपलब्धता, ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई, शहर में 18 घंटे व कृषि के लिए 10 घंटे बिजली, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, जले ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलना, नार मोहम्मदपुर की सड़क-नाली मरम्मत, खतौनी में नाम संशोधन, राहवीर योजना लागू करना व मोहम्मदपुर तालाब से नाला निकालकर सफाई कराने की मांग शामिल रही।

SDM प्रतीक्षा पांडे ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। BKU नेताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान न होने पर तहसील खुर्जा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान पवन एडवोकेट चरोली, नरेश ठाकुर, मुनेश ठाकुर, इंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, रईस खान, लाखन एडवोकेट, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, उमेश कुमार, शिव सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार, सुंदर सिंह, सुनीता देवी, ममता देवी, विम
लेश, सोनिया, राम बेटी समेत भारी संख्या में किसान, मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे। नारे लगे: BKU अराजनैतिक जिंदाबाद, राजेश चौहान जिंदाबाद, जय जवान जय किसान।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.