सिद्धार्थनगर: बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त बनेगा जनपद, डुमरियागंज में पीयर एजुकेटरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर को बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए जमीनी स्तर पर कवायद तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर को बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए जमीनी स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सामाजिक और सामुदायिक स्तर पर बाल संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय ‘पीयर एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, श्रम विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

तीन विकासखंडों के 35 पीयर एजुकेटर हुए शामिल

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में डुमरियागंज, भनवापुर और खुनियांव विकासखंडों के लगभग 35 पीयर एजुकेटरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को बाल अधिकारों, संवैधानिक प्रावधानों और समुदाय स्तर पर प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। वक्ताओं ने पीयर एजुकेटरों से आह्वान किया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि जमीनी स्तर पर सजगता से ही इन सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाया जा सकता है।

अधिकारों और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर दी गई गहन जानकारी

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन आशा गुप्ता ने बच्चों के अधिकारों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। वहीं, संस्थान के जिला प्रमुख प्रसून शुक्ला और अभिषेक मिश्रा ने बाल संरक्षण, बाल श्रम व बाल विवाह के मामलों की पहचान, उनकी तत्काल रिपोर्टिंग और संदर्भन (Referral) प्रक्रिया पर गहन तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख पीयर एजुकेटरों में रानीपाल, सीमा वर्मा, अर्चना यादव, गीता यादव, शाहिस्ता शाहीन, तेज नारायण, अशोक विश्वकर्मा, हृदय सिंह, मनीष यादव और हेमंत गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.