महराजगंज: सिसवा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया वार्डों का औचक दौरा, सुनीं जनसमस्याएं; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

महराजगंज नगर पालिका परिषद सिसवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने सोमवार सुबह नगर के विभिन्न वार्डों का सघन दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पालिका परिषद सिसवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने सोमवार सुबह नगर के विभिन्न वार्डों का सघन दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। विकास कार्यों की हकीकत जानने और जन-संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से वे अपनी टीम के साथ सरोजनी नगर वार्ड (बरवा सालिकराम) और देवी नगर वार्ड (पकड़ियहवा) के मोहल्लों में पहुंचे।

मौके पर ही सुनीं पेयजल और सफाई की शिकायतें

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को घेरकर वार्ड की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने मुख्य रूप से पेयजल की किल्लत, नियमित साफ-सफाई न होना, टूटी नालियां और सड़कों की बदहाली जैसी बुनियादी दिक्कतों को उनके सामने रखा। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गिरजेश जायसवाल ने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब किया और कड़ी फटकार लगाते हुए समस्याओं के त्वरित निवारण के निर्देश दिए।

नगर का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गिरजेश जायसवाल

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिसवा बाज़ार के समग्र विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और नगर के सभी वार्डों में यह नियमित भ्रमण आगे भी जारी रहेगा, ताकि धरातल पर बदलाव दिख सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.