बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गंगानगर में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गंगानगर में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक, राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को नमन करते हुए उनके शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं सुशासन के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
उत्सव में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, वक्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से आत्मीय भेंट हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी को शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणास्रोत विचारों पर चर्चा का अवसर मिला।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी, जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी, प्रदीप चौधरी सदर विधायक, डॉ अनिल सिंघल वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ, देवेश उपाध्याय अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजीव अग्रवाल वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, अनुज बस्ती प्रमुख, डॉ राजेन्द्र सिंह , सभासद अनुज चौहान तेजेन्द्र पाल सिंह , नितिन चौधरी, आयुष गुप्ता सहित सभी सम्मनित लोग कार्यक्रम का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का समापन “जय भवानी! जय शिवाजी!” के उद्घोष के साथ हुआ।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026













