लखीमपुर: चोरी के माल और अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पलिया पुलिस को मिली कामयाबी

लखीमपुर

जनपद के लखीमपुर खीरी जिला अंतर्गत पलिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शातिर चोर को चोरी के माल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद के लखीमपुर खीरी जिला अंतर्गत पलिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शातिर चोर को चोरी के माल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चेन का टुकड़ा, एक सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पलिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करके संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के जेवरात (चेन का टुकड़ा व लॉकेट) और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने यह चोरी कहां से की थी और क्षेत्र में उसके साथ और कौन-कौन से अपराधी जुड़े हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.