सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के अंतर्गत खेसरहा क्षेत्र में महुईनानकार से गुलहरिया को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पिछले 15 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अंतर्गत खेसरहा क्षेत्र में महुईनानकार से गुलहरिया को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पिछले 15 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब डेढ़ दशक पहले विधायक निधि से बनी यह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और अब यह सड़क कम, गड्ढों का जाल अधिक नजर आती है। सड़क पर बिखरी नुकीली गिट्टियां और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, विद्यालय और दफ्तर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ग्रामीण राम अजोरे और भोला यादव ने बताया कि गड्ढों के कारण आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
ग्राम पंचायत गुलहरिया के प्रधान हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र सौंपे गए हैं, लेकिन हर बार सिर्फ खोखला आश्वासन ही मिला। अब तक धरातल पर कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि आगामी मानसून की भारी बारिश से पहले इस मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की बड़ी आबादी को इस नारकीय सफर से मुक्ति मिल सके।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












