जौनपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जिलाधिकारी ने बदले कई एसडीएम, नए कार्यक्षेत्र आवंटित

जौनपुर

जौनपुर जनपद के प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा आदेश जारी किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के तहत जिले के कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जारी की गई नई सूची के अनुसार, तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी योगिता सिंह को एसडीएम सदर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी संतवीर सिंह को अतिरिक्त एसडीएम के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, सुनील कुमार भारतीय को एसडीएम केराकत के रूप में नई तैनाती मिली है। प्रशासनिक फेरबदल के इसी क्रम में अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मछलीशहर बनाया गया है, जबकि शैलेन्द्र कुमार सिंह को अतिरिक्त एसडीएम मछलीशहर के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि इस बड़े बदलाव से जिले के राजस्व मामलों के निस्तारण और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में गति मिलेगी। साथ ही, आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.