भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह पहुंचे डीएम गौरव सोगरवाल, पर्यटन विकास को दी रफ्तार

लक्ष्मीपुर/महराजगंज

महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को ऐतिहासिक व बौद्ध धरोहर स्थल देवदह (बनरसिहा कला) का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को ऐतिहासिक व बौद्ध धरोहर स्थल देवदह (बनरसिहा कला) का स्थलीय निरीक्षण किया। भगवान गौतम बुद्ध के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल के संरक्षण और पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर डीएम ने क्षेत्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता और पर्यटकों की सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि इस महत्वपूर्ण धरोहर के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने देवदह को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और ‘बुद्ध सर्किट’ का प्रमुख केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता जताई। डीएम ने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बेहतर सड़क संपर्क व बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान देवदह विकास समिति ने डीएम को पर्यटन विस्तार से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। मौके पर एसडीएम नवीन कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, बीडीओ मृत्युंजय कुमार सहित समिति के जितेंद्र राव, महेंद्र, मनोज कन्नौजिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.