बुलंदशहर: कसेर-डिबाई रेलवे फाटक दो दिन रहेगा बंद, ट्रैक मरम्मत के चलते बदला गया रूट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई-कसेर मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। इस मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक समपार संख्या 65/बी पर पटरी मरम्मत (ओवरहॉलिंग) कार्य के चलते आगामी दो दिनों तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई-कसेर मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। इस मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक समपार संख्या 65/बी पर पटरी मरम्मत (ओवरहॉलिंग) कार्य के चलते आगामी दो दिनों तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर रेलवे, राजघाट नरौरा के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) कार्यालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, यह ब्लॉक 6 जून को सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 7 जून 2026 की शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

रेलवे विभाग ने इस संबंध में जिलाधिकारी बुलंदशहर को पत्र भेजकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और रूट डायवर्जन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए ट्रैक की ओवरहॉलिंग बेहद जरूरी है।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

यातायात को सुचारु रखने के लिए वाहनों को समपार संख्या 64/सी और नजदीकी ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। संबंधित विभागों को भी इस व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

 

Voice Of News 24