औरंगाबाद में प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से जलकर से जलकर राख हुई बस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माइला के निकट हाईवे पर खानपुर मार्ग की एक प्राइवेट बस में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। बस सवारियों को लेकर बुलंदशहर की ओर जा रही थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इस्माइला के निकट हाईवे पर खानपुर मार्ग की एक प्राइवेट बस में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। बस सवारियों को लेकर बुलंदशहर की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बस जैसे ही गांव इस्माइला के पास पहुंची तो वह अचानक बंद हो गई। बस चालक छोटे खां ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। बस सही नहीं होने पर चालक और परिचालक ने उसमें बैठी सभी सवारियों को पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठा दिया।

सवारियों को दूसरी बस में बैठाने के बाद जब चालक और परिचालक दोबारा बस को ठीक करने लगे तो अचानक बस में आग लग गई। बस से धुआं उठता देख मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मौहम्मद असलम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

दमकल विभाग के कर्मचारी करीब आधा घंटे की देरी से पहुंचे। कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

गनीमत रही कि आग लगने से पहले सभी सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Voice Of News24

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।