सूरजपुर हत्याकांड का सफल अनावरण: हत्यारोपी आलाकत्ल और लूटे गए जेवर सहित गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम सूरजपुर में हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम सूरजपुर में हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने एक हत्याभियुक्त को आलाकत्ल हत्या में प्रयुक्त हथियार और मृतका से लूटे गए शत-प्रतिशत आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह कामयाबी पुलिस उपमहानिदेशक कानपुर जोन व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

क्या थी घटना?

बीती 27 मई 2026 को थाना बिधूना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सूरजपुर में एक बंद मकान के भीतर 65 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती संतोष कुमारी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पुत्र जैनेंद्र कुमार की तहरीर पर थाना बिधूना में मु.अ.सं. 202/2026 धारा 103(1)/333 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

ऐसे पकड़ा गया हत्यारा

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए गठित की गई संयुक्त पुलिस टीम ने 31 मई 2026 की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कमलपुर नहर पट्टी से समय करीब रात 02:05 बजे अभियुक्त टीटू उर्फ आशीष (पुत्र स्व. रामकरन द्विवेदी) को धर दबोचा।

पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल और मृतका के शरीर से लूटे गए सोने के कुंडल व चांदी की पायल शत-प्रतिशत बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 315/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना बिधूना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान (मय हमराह), सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी (मय टीम), स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (मय टीम), उपनिरीक्षक यतेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल दीपेंद्र शामिल रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.