बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती अनूपशहर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती अनूपशहर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया और भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जयंती के अवसर पर पाल-बघेल समाज द्वारा नेहरू गंज स्थित दाताराम के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हवन में आहुतियां डलवाकर लोगों को माता अहिल्याबाई के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। शाम के समय क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने माता होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय शर्मा ने माता अहिल्याबाई होल्कर के 30 साल के शासनकाल को “रामराज्य” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई ने बिना किसी सामाजिक भेदभाव के देश भर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण करवाकर जनसेवा का एक अनुपम आदर्श स्थापित किया। इसके साथ ही उन्होंने तात्कालिक समाज में नारी शक्ति की आवाज को भी प्रमुखता से बुलंद किया।
स्थानीय डिग्री कॉलेज से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर ‘भारत माता’ और ‘माता अहिल्याबाई’ के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाल सिंह, सुशील बघेल, डॉ. राहुल पाल, दाताराम बघेल, तरुण कुमार, ब्रह्मपाल बघेल, लाखन सिंह और डॉ. राकेश आर्य आदि का विशेष योगदान रहा।
दूसरी ओर, ग्राम नगला मिर्जापुर में नेपाल सिंह बघेल के आवास पर भी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रज्ञा गौड़, नेमपाल सिंह और अनूप बघेल ने माता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सनातन धर्म व गौ रक्षा के लिए समर्पित और समाज को सही दिशा दिखाने वाली एक महान प्रेरणापुंज बताया।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























