यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ट्रांसफर पॉलिसी के आखिरी दिन 21 जिलों के CMO बदले, वाराणसी और कानपुर में भी नए चेहरों को कमान

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के आखिरी दिन यानी 31 मई को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भारी फेरबदल किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के आखिरी दिन यानी 31 मई को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भारी फेरबदल किया गया है। शासन स्तर पर मिली मंजूरी के बाद प्रदेश के 21 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। विशेष सचिव रवि रंजन की ओर से रविवार को इन तबादलों से जुड़े आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और औद्योगिक नगरी कानपुर समेत कई बड़े जिलों के नाम शामिल हैं। फेरबदल के तहत डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है, जबकि डॉ. अवधेश कुमार यादव को कानपुर की कमान सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 से अधिक CMO की नई तैनाती

🔹 डॉ. प्रमोद कुमार-CMO, अम्बेडकरनगर
🔹 डॉ. मुकेश कुमार-CMO, वाराणसी
🔹 डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य-CMO, गाजियाबाद
🔹 डॉ. हरिनंदन प्रसाद -CMO, जालौन
🔹 डॉ. रमेश कुमार मिश्रा-CMO, सोनभद्र
🔹 डॉ. रंजन गौतम-CMO, बाराबंकी
🔹 डॉ. अजय कुमार शर्मा-CMO, उन्नाव
🔹 डॉ. अभय नारायण राय-CMO, बलिया
🔹 डॉ. अल्का शुक्ला-CMO, हमीरपुर
🔹 डॉ. उदयभान सिंह-CMO, फतेहपुर
🔹 डॉ. किशोर कुमार आहूजा-CMO, हापुड़
🔹 डॉ. गंगाराम गौतम-CMO, जौनपुर
🔹 डॉ. पंकज कुमार-CMO, मऊ
🔹 डॉ. भुवन चन्द्र पन्त-CMO, पीलीभीत
🔹 डॉ. रमाकान्त सागर-CMO, अमरोहा
🔹 डॉ. रामनाथ सिंह-CMO, अलीगढ़
🔹 डॉ. विकास चन्द्रा-CMO, कन्नौज
🔹 डॉ. विनय कुमार-CMO, महोबा
🔹 डॉ. वेद प्रकाश-CMO, हाथरस
🔹 डॉ. सुखरंजन समदर-CMO, सीतापुर
इनके अलावा डॉ. नीरज त्यागी को संयुक्त निदेशक (JD) आगरा के पद पर तैनाती दी गई है।स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.