जौनपुर
जौनपुर उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 द्वारा स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 द्वारा स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. गंगाराम गौतम इससे पहले अयोध्या में आरएचएफडब्लूटीसी (RHFWTC – Regional Health and Family Welfare Training Centre) के प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। शासन द्वारा जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त होने के चलते उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए डॉ. गंगाराम गौतम को तत्काल प्रभाव से जौनपुर पहुंचकर अपना नया कार्यभार ग्रहण करने और शासन को सूचित करने का निर्देश दिया है।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























