बुलन्दशहर पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: अवैध शस्त्र, शराब, गांजा बरामद, 626 वाहनों का चालान

बुलंदशहर

बुलन्दशहर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मीडिया सेल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान में कई महत्वपूर्ण बरामदगी भी की गई।

अवैध शस्त्र तस्करों पर शिकंजा

पुलिस ने अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 5 अभियोग पंजीकृत किए। कार्रवाई के दौरान 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अवैध चाकू, 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध पुलिस ने 5 अलग-अलग अभियोग दर्ज किए। इस दौरान 5 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 23.25 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

गांजा तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए की गई कार्रवाई में पुलिस ने 1 अभियोग दर्ज कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 626 वाहनों का ई-चालान किया गया, जिससे ₹40,500 का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, 170 बीएनएस के तहत 63 व्यक्तियों और 126/135 बीएनएस के तहत 192 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने विवेचना अभियान के अंतर्गत 61 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण भी किया और 11 वांछित/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

बुलन्दशहर पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.