भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिमा पर भगवानपुर आश्रम में किया गंगा स्नान, सेवा-भंडारे में निभाई सक्रिय भूमिका

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के :स्याना के ग्राम भगवानपुर आश्रम पर भारतीय किसान संघ के प्रान्त संगठन मंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर आश्रम पर पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के :स्याना के ग्राम भगवानपुर आश्रम पर भारतीय किसान संघ के प्रान्त संगठन मंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर आश्रम पर पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्नान उपरांत सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे में सहयोग करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया गया।

इस दौरान स्वामी स्वरूपानंद महाराज जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया और आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर होशियार जी जिला कार्यवाह, राजीव जी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष, तरुण जी, टेकचंद , ठा. शिवकुमार जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा, श्रद्धा और संस्कार ही भारतीय किसान संघ की पहचान हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.