बलिया
बलिया जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा आगामी 2 जून 2026 को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा आगामी 2 जून 2026 को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय (सतनी सराय, तारा निवास गली, भृगु आश्रम) के प्रांगण में लगेगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित इंडसइंड (IndusInd) बैंक द्वारा ‘लोन ऑफिसर’ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये मासिक वेतन के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव), पेट्रोल का खर्च और पीएफ (PF) की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है, तथा कार्य स्थल गाजीपुर, बलिया और मऊ रहेगा। योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के ‘रोजगार संगम पोर्टल’ (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन इसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























