बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के गांव नगला मिर्जापुर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नेपाल सिंह बघेल के आवास पर बघेल समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के गांव नगला मिर्जापुर में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नेपाल सिंह बघेल के आवास पर बघेल समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
“भाजपा के दावों के उलट, माता अहिल्याबाई ने न्याय के लिए पुत्र को दिया था मृत्युदंड”
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में न्याय व्यवस्था और सनातन की रक्षा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने देश के अधिकांश तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आज के समय में भाजपा द्वारा सनातन और गाय माता की रक्षा के खोखले दावे किए जा रहे हैं, जबकि माता अहिल्याबाई के शासन में उनके स्वयं के पुत्र के रथ से जब एक गाय के बछड़े की मृत्यु हो गई थी, तो उन्होंने न्याय की मिसाल पेश करते हुए अपने बेटे को ही मृत्युदंड की सजा सुना दी थी। वह एक बेहद न्यायप्रिय शासक, दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महान देशभक्त और सच्चे अर्थों में गौ-रक्षक थीं।
युवा पीढ़ी से शिक्षा और राष्ट्र सेवा से जुड़ने का आह्वान
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा ने उपस्थित लोगों व युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध इतिहास और धरोहर को कायम रखने की अपील की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे माता अहिल्याबाई के पदचिह्नों पर चलकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करें और राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति
समारोह की अध्यक्षता नथी सिंह बघेल ने की तथा कुशल संचालन अनूप पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:
हमी बघेल, वीरेंद्र पाल, रामचंद्र बघेल
धर्मेंद्र बघेल, रामपाल सिंह बघेल, कलुआ पाल
शिवलाल बघेल, किरतलाल कश्यप, राकेश पवार
रनी बघेल, जगबीर बघेल, कंछी पाल
चंद्र बघेल और मुकुंद पाल बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सम्मिलित रहे।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026












