पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर अवंतिका देवी गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के आहार थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन अवंतिका देवी गंगा घाट पर श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के आहार थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन अवंतिका देवी गंगा घाट पर श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह से ही गंगा स्नान कर मां अवंतिका देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आहार का अवंतिका गंगा घाट सदियों पुराना और अत्यंत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना जाता है। मान्यता है कि यहां पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर गंगा स्नान और मां अवंतिका के दर्शन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आहार थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा अपने पुलिस बल के साथ घाट पर तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए घाट पर गोताखोरों की तैनाती भी की गई थी।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां अवंतिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन की सक्रियता से पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल है

 

Voice Of News24