खुर्जा में दहेजलोभियों ने राइफल से की युवती की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर आरोपी पति गिरफ्तार

बुलंदशहर

जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव आबदा से दहेज उत्पीड़न का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक को राइफल से अपनी पत्नी की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव आबदा से दहेज उत्पीड़न का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक को राइफल से अपनी पत्नी की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही बेरहमी को देखकर पीड़िता के मायके वाले तुरंत हरकत में आए और पुलिस को सूचना देते हुए वायरल वीडियो दिखाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आज खुर्जा क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा गया। इस पर संज्ञान लेते हुए पीड़िता से तहरीर प्राप्त कर जांच पड़ताल की गई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और मेडिकल रिपोर्ट व जांच पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मारपीट में इस्तेमाल की गई राइफल को भी बरामद कर लिया गया है।

पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के आबदा नगर में आमिर नाम के आरोपी के साथ 3 वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहते थे और उनकी बहन को परेशान करते रहते थे। मगर इस बार इन लोगों ने बेशर्मी और बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए इतना पीटा कि उसके जबड़े टूट गए हैं। पीड़िता के भाई ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी बहन को इंसाफ मिले और आरोपी को जेल भेजा जाए।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.