सिकंद्राबाद, बुलंदशहर: पूछताछ के दौरान आरोपी की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया

बुलंदशहर

बुलंदशहर :सिकंद्राबाद के गांव सलेमपुर की एक महिला की फोटो किसी युवक द्वारा वायरल कर दी गई थी। महिला की शिकायत पर निजामपुर चौकी इंचार्ज ने उस युवक को चौकी बुलाकर पूछताछ की और साक्ष्य दिखाए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर :सिकंद्राबाद के गांव सलेमपुर की एक महिला की फोटो किसी युवक द्वारा वायरल कर दी गई थी। महिला की शिकायत पर निजामपुर चौकी इंचार्ज ने उस युवक को चौकी बुलाकर पूछताछ की और साक्ष्य दिखाए।

पुलिस के मुताबिक, साक्ष्य देखते ही आरोपी घबरा गया और उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद आरोपी के परिजन अस्पताल पहुंचे और चौकी इंचार्ज पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने इन आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि आरोपी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई। साक्ष्य देखने से घबराहट के कारण उसकी तबीयत खराब हुई थी। अब उसकी हालत सामान्य है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.