सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा एब्सोल्यूट रैंकिंग में खेसरहा ब्लॉक ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। यह महत्वपूर्ण जानकारी खंड विकास अधिकारी अमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई।
डेल्टा रैंकिंग और नीति आयोग की सूची में भी लहराया परचम
समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉक के विकास से जुड़े 50 विभिन्न महत्वपूर्ण मापदंडों पर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का संचालन कर रहे मुख्यमंत्री शोधार्थी दुर्गेश कुमार गुप्ता ने ब्लॉक की हालिया उपलब्धियों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि
यूपी में प्रथम (एब्सोल्यूट रैंकिंग): शिक्षा विभाग की एब्सोल्यूट रैंकिंग में खेसरहा ब्लॉक पूरे उत्तर प्रदेश में पहले पायदान पर रहा।
यूपी में तीसरा स्थान (डेल्टा रैंकिंग): प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में भी इस ब्लॉक ने पूरे सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर सराहना (नीति आयोग): नीति आयोग द्वारा जारी दिसंबर 2025 की रैंकिंग में भी खेसरहा ब्लॉक का प्रदर्शन देश स्तर पर सराहनीय रहा। आकांक्षी ब्लॉकों की अखिल भारतीय सूची में खेसरहा को देश भर में 229वीं रैंक और जोन-2 में 13वीं रैंक प्राप्त हुई थी।
कमियों को दूर कर मॉडल ब्लॉक बनाने के निर्देश
इस शानदार और गौरवमयी उपलब्धि पर खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। हालांकि, जिन मापदंडों (इंडिकेटर्स) पर अभी और सुधार या कार्य की आवश्यकता है, उन पर संबंधित विभाग युद्ध स्तर पर तेजी से काम करें, ताकि खेसरहा ब्लॉक विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श मिसाल बन सके।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजू
विकास भवन और ब्लॉक स्तर की इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मनोज शुक्ल (बाल विकास परियोजना अधिकारी – CDPO),वी.पी. सिंह (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी),योगेंद्र मोहन (पीरामल फाउंडेशन),अभिनव द्विवेदी (एवीए),ज्योतिश चौधरी (जेई, जल निगम) के साथ-साथ विभिन्न विभागों के सचिव और तकनीकी कर्मचारी मुख्य रूप से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रामपुर: 4 साल जेल और 3 साल फरारी के बाद रामपुर लौटे पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खान, घर पहुंचते ही भावुक हुआ परिवारhttps://t.co/SwNAr2HHpf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026












