बुलंदशहर: ABVP कार्यकर्ताओं को साइबर अपराधों से बचाव का पाठ, ASP ने सिखाए सुरक्षा के गुर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर थ्रेट से युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए बुलंदशहर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर थ्रेट से युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए बुलंदशहर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के लिए आयोजित इस कार्यशाला का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, नरेश कुमार के नेतृत्व में साइबर थाने की टीम द्वारा किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और नई प्रवृत्तियों पर चर्चा

प्रशिक्षण सत्र के दौरान साइबर एक्सपर्ट्स ने छात्रों को वर्तमान में चल रहे साइबर अपराधों के नए ट्रेंड्स, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) के तरीकों से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की कार्यप्रणाली को समझाते हुए बताया कि किस तरह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और कैसे सजग रहकर इससे बचा जा सकता है।

हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल की दी जानकारी

एएसपी नरेश कुमार ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे खुद जागरूक होने के साथ-साथ समाज में भी साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में छात्रों को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रभावी और त्वरित उपयोग के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तत्काल वित्तीय नुकसान को रोका जा सके।

इस दौरान साइबर थाने के स्टाफ सहित एबीवीपी के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News24