जौनपुर
जौनपुर जनपद के वीरभानपुर में भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीरभानपुर में भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीरभानपुर स्थित रमराजी देवी आईटीआई शिक्षण संस्थान के प्रांगण में बेहद आदर और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
खेत और खलिहानों से गुजरती है भारत की खुशहाली
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव धनीराम यादव ने चौधरी चरण सिंह के महान कार्यों और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चौधरी साहब के ऐतिहासिक बयानों को याद करते हुए कहा कि चौधरी साहब हमेशा कहा करते थे कि भारत की खुशहाली का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरती है। जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता।
प्रदेश महासचिव ने आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश से जमींदारी प्रथा को खत्म करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिससे गरीब और मजलूम किसानों को उनके अधिकार मिल सके। किसानों के उत्थान और उनके कल्याण के लिए किए गए इन्हीं सराहनीय कार्यों की बदौलत उन्हें पूरे समाज में ‘किसानों का मसीहा’ माना गया।
रालोद के ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ माया शंकर यादव, शेर बहादुर यादव, राजबहादुर यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, उधम सिंह यादव, प्रमोद कुमार शर्मा, धीरू बेन बंसी तथा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तारिक अली खान आदि वरिष्ठ नेता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभा के अंतिम चरण में उपस्थित सभी लोगों और छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया, जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से सभा के समापन की घोषणा की गई।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026













