बुलंदशहर सिटी
बुलंदशहर: ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार जनपद में शांति और भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर: ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार जनपद में शांति और भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हो गया। जिला प्रशासन द्वारा नमाज अदायगी के लिए ईदगाहों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कराए गए थे।
जनपद मुख्यालय स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना उसामा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा बनाए गए कैम्प में उपस्थित रहे। नमाज के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने घरों को लौट रहे लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नमाज अदायगी के लिए की गई व्यवस्थाओं पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते सभी जगहों पर नमाज शांतिपूर्वक अदा हुई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सीओ प्रखर पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अंगद यादव, ईओ नगर पालिका डॉ अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
औरैया: सूरजपुर बिधूना में बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका, बक्से व अलमारी के टूटे मिले तालेhttps://t.co/E6B1SUboEj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026























