बुलंदशहर अनूपशहर ईदगाह में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब, सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर

बुलंदशहर

बुलंदशहर आज पूरे देश के साथ-साथ जनपद बुलंदशहर में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आज पूरे देश के साथ-साथ जनपद बुलंदशहर में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए भारी तादात में अकीदतमंदों और नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से बुलंदशहर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। आंकड़े के मुताबिक, बुलंदशहर जिले की कुल 155 ईदगाहों और 590 मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आला अधिकारी मैदान में

त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनूपशहर में खुद प्रशासनिक अमला जमीन पर उतरा हुआ है। तहसीलदार संजय सिंह, सीओ विकास चौहान और अनूपशहर थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ खुद मौके पर मुस्तैद हैं।

ड्रोन से निगरानी: सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। ईदगाह और आसपास के संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है।

अपील: प्रशासन और गणमान्य लोगों द्वारा लगातार नमाजियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.