परतावल/महराजगंज
महराजगंज जनपद के आस्था, सेवा और समर्पण के प्रतीक बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर स्थित पी.एन.के. इंटरमीडिएट कॉलेज में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्मठ समाजसेवी संतोष कृष्ण त्रिपाठी द्वारा विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आस्था, सेवा और समर्पण के प्रतीक बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर स्थित पी.एन.के. इंटरमीडिएट कॉलेज में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्मठ समाजसेवी संतोष कृष्ण त्रिपाठी द्वारा विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में नगर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुबह से ही भंडारे स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी।
समाजसेवी संतोष कृष्ण त्रिपाठी पूरे समय आयोजन स्थल पर मौजूद रहे और स्वयं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उनके इस सरल एवं सेवाभावपूर्ण व्यवहार की लोगों ने जमकर सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश मजबूत होता है।
इस अवसर पर संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि, “बड़े मंगलवार का पर्व केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि सेवा और मानवता का भी संदेश देता है। प्रभु हनुमान जी की कृपा से पिछले चार वर्षों से लगातार यह भंडारा आयोजित किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहता है कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन सकें और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले। प्रभु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने संतोष कृष्ण त्रिपाठी द्वारा लगातार चार वर्षों से निभाई जा रही इस सेवा परंपरा की मुक्त कंठ से सराहना की।
फरेन्दा: पेट्रोल-डीजल किल्लत पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम सख्त; पंप मालिकों और सीओ संग की बैठक, अवैध भंडारण पर लगाया पूर्ण प्रतिबंधhttps://t.co/p20nqmy0Du
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2026























