बागपत: कूलर ठीक करने के पैसे मांगे तो युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में तीखी नोकझोंक, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बागपत/बड़ौत

बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में पैसों के मामूली लेनदेन को लेकर एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में पैसों के मामूली लेनदेन को लेकर एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पैसे देने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामूली रकम के विवाद में बुझा घर का चिराग

मृतक की पहचान 25 वर्षीय चंद्रपाल के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव के ही बबलू नाम के युवक ने चंद्रपाल से अपना कूलर ठीक करवाया था। जब चंद्रपाल ने मजदूरी के पैसे मांगे, तो बबलू ने उसे गांव के बाहर भूमिया खेड़ा तालाब के पास बुलाया। वहाँ पैसे देने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि बबलू ने चंद्रपाल की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, लाठीचार्ज की चर्चा

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे चंद्रपाल के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घर ला रहे थे, तब पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया और उन पर लाठीचार्ज भी किया। शव को पुलिस के हवाले करने को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और मशक्कत होती रही।

दो साल पहले हुई थी शादी, 6 महीने की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

चंद्रपाल अपने तीन भाइयों में से एक था। उसकी शादी महज दो साल पहले हुई थी और उसकी छह महीने की एक मासूम बच्ची है। चंद्रपाल की मौत के बाद से पत्नी और मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

एडिशनल एसपी ने संभाला मोर्चा, कार्रवाई का आश्वासन

हत्या की वारदात और पुलिस के साथ हुई नोकझोंक के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और मुख्य आरोपी बबलू सहित सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.