बुलंदशहर:पुलिस की बड़ी कार्रवाई शातिर बाइक चोर अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार,भेजा गया जेल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना अहमदगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना अहमदगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अहमदगढ़ पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक नाजायज चाकू बरामद किया है।

नहर पुल के पास घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना अहमदगढ़ पुलिस टीम ने ढाकनगला नहर पुल के पास गश्त के दौरान घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने का प्रयास करने लगा। मुस्तैद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ और बाइक के कागजात न दिखा पाने पर वाहन के चोरी का होने का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र राजवीर, निवासी- ग्राम फतेहगढ़, थाना अहमदगढ़, जनपद बुलंदशहर के पास एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया

पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद अभियुक्त राहुल के खिलाफ थाना अहमदगढ़ पर धारा 317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।वरिष्ठ अधिकारियों ने अहमदगढ़ पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

 

Voice Of News 24