अलीगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर: SIS Limited में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर समेत 1300 पदों पर सीधी भर्ती

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी ‘एसआईएस लिमिटेड’ द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और CIT (कस्टोडियन)/SLV के पदों पर बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत अलीगढ़ के विभिन्न ब्लॉक परिसरों में भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है।

भर्ती स्थल और तिथियों का पूरा शेड्यूल
भर्ती प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू होकर 04 जून 2026 तक चलेगी। सभी शिविरों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक निर्धारित किया गया है:

25 मई: गोण्डा ब्लॉक भर्ती शिविर

26 मई: बिजौली ब्लॉक भर्ती शिविर

01 जून: गंगीरी ब्लॉक भर्ती शिविर

02 जून: इग्लाश ब्लॉक भर्ती शिविर

03 जून: धनीपुर ब्लॉक भर्ती शिविर

04 जून: सेवा योजना कार्यालय, अलीगढ़ भर्ती शिविर

(नोट: अतरौली, टप्पल, चंडौस, जवा, लोधा और अकराबाद ब्लॉक में भर्ती शिविर संपन्न हो चुके हैं।)

पदों का विवरण, योग्यता और वेतनमान
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1300 पदों को भरा जाएगा। पदों के अनुसार योग्यता और शारीरिक मापदंड निम्नवत हैं:

1. सुरक्षा जवान (कुल पद: 1000)
योग्यता: 10वीं पास या फेल

आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष

लंबाई (Height): 167.5 सेंटीमीटर

वेतनमान: ₹15,000 से ₹32,000 प्रति माह

2. सुरक्षा सुपरवाइज़र (कुल पद: 100)
योग्यता: 12वीं पास

आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष

लंबाई (Height): 170 सेंटीमीटर

वेतनमान: ₹18,000 से ₹35,000 प्रति माह

3. CIT (कस्टोडियन) / SLV (कुल पद: 200)
योग्यता: 12वीं पास

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

लंबाई (Height): 165 सेंटीमीटर

वेतनमान: ₹14,000 से ₹25,000 प्रति माह

इन प्रमुख शहरों में मिलेगी नियुक्ति
चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर (NCR), गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मानेसर, आगरा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख औद्योगिक व व्यापारिक शहरों में नियुक्ति (जॉब लोकेशन) दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर:

भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी अजीत सिंह से उनके मोबाइल नंबर 7668126416 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.