यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 1 IAS और 19 PCS अधिकारियों के किए तबादले, लखनऊ से वाराणसी तक बदले अफसर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्य में बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्य में बड़ा फेरबदल किया है। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार, एक वरिष्ठ आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में प्रतापगढ़ जनपद के मुख्य विकास अधिकारीऔर विकास प्राधिकरणों के आला अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

Image

आईएएस राम मोहन मीणा बने सीडीओ प्रतापगढ़

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी राम मोहन मीणा को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। शासन को उम्मीद है कि उनके आने से प्रतापगढ़ जिले में विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति मिलेगी।

 

Voice Of News 24