लखीमपुर-खीरी: पत्नी के नेपाल जाने से नाराज दामाद ने ससुर को लाठी से पीटा, मौके पर मौत

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के हानियाँ टोला मोहल्ले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दामाद ने घरेलू विवाद के चलते अपने 50 वर्षीय ससुर गणेश की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के हानियाँ टोला मोहल्ले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दामाद ने घरेलू विवाद के चलते अपने 50 वर्षीय ससुर गणेश की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अरनिया खाना निवासी आरोपी कमली (28 वर्ष) इस बात से बेहद नाराज था कि उसकी पत्नी खुशबू अपने भाई विमल के साथ घर छोड़कर नेपाल चली गई थी। इसी आक्रोश में शुक्रवार रात वह अपने ससुराल पहुँचा। वहाँ ससुर गणेश से उसकी तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से में आकर कमली ने ससुर के सिर और शरीर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, थाना अध्यक्ष निराला तिवारी और चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.