महराजगंज: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बेहद गंभीर; सीएचसी निचलौल से जिला अस्पताल रेफर, ठूठीबारी के धरमौली का है मामला

निचलौल

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ वस्तु खा लेने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ वस्तु खा लेने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। युवक को अचेत और गंभीर हालत में परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।

सुबह 11 बजे अचानक बिगड़ी हालत, परिजनों में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दिन शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे की है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा धरमौली निवासी जितेंद्र कनौजिया (33 वर्ष), पुत्र अकलू कनौजिया ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले या विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

विषाक्त पदार्थ पेट में जाते ही जितेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह छटपटाते हुए जमीन पर गिर पड़ा। युवक को इस हाल में देख घर के भीतर चीख-पुकार मच गई और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर

परिजनों ने बिना एक पल गंवाए तत्काल आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से अचेतावस्था में युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।

सीएचसी में तैनात आपातकालीन डॉक्टरों की टीम ने तत्काल युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया और पेट से जहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, विषाक्त पदार्थ के पूरे शरीर में फैलने और युवक की हालत में सुधार न होते देख, डॉक्टरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.