परतावल/महराजगंज
महराजगंज जनपद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन एवं बागी बलिया के वर्तमान सांसद सनातन पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी 5 अगस्त दिन शनिवार को लखनऊ स्थित पंडित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर विशाल ब्राह्मण जनसभा रैली का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन एवं बागी बलिया के वर्तमान सांसद सनातन पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी 5 अगस्त दिन शनिवार को लखनऊ स्थित पंडित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर विशाल ब्राह्मण जनसभा रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता 319 विधानसभा के सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी एवं कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आह्वान किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह जनसभा सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीति के दृष्टिगत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव एवं नगर क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
एसएसबी ने निकाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जागरूकता रैली; गूंजे देशभक्ति के नारेhttps://t.co/2nEWCugej8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 19, 2026























