महराजगंज : रात के अंधेरे में भी डीजल-पेट्रोल के लिए कतारों में खड़े दिखे लोग,आधी रात से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों ने डाला डेरा

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल में डीजल पेट्रोल के लिए रात 12:00 बजे से ही लगी लंबी कतारें, सरकारी बयानों के बाद पेट्रोल पंपों पर नहीं थम रही भीड़। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के निचलौल नगर में पेट्रोल पंपों पर रात के 12:00 बजे से ही गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।
इस समय खेती की जुताई चरम पर है। ऐसे समय में किसानों को डीजल की अत्यंत जरूरत है, जिसके लिए किसानों ने डीजल के लिए रात-दिन एक कर पंपों पर डेरा डाले हुए हैं, जिससे उनकी खेती प्रभावित न हो। आधी रात से ही किसान, गैलन लेकर लाइन में खड़े दिखे।
एक तरफ भीषण गर्मी का कहर, दूसरी तरफ डीजल-पेट्रोल की समस्या ने तो किसानों की कमर तोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो डीजल-पेट्रोल के लिए कई लोगों को बीच में झड़प भी हो जा रही है, जिससे समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

 

Voice Of News 24