बलिया: सुखपुरा पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार; कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

सुखपुरा

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट और चाकूबाजी की घटना से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में मामूर थी।

मुखबिर की सूचना पर भरखरा पुलिया के पास से गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 05:35 बजे उप-निरीक्षक जयदीप यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने भरखरा पुलिया के अंदर वाले रास्ते पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को दबोच लिया।

अभियुक्त और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त: हरिकेश गिरी (उम्र 19 वर्ष), पुत्र शिवजी गिरी, निवासी ग्राम आराजी मुतक्खीपुर, थाना सुखपुरा, बलिया।

बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया है।

विधिक कार्यवाही

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुखपुरा में मु0अ0सं0 101/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 351(3) और 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.