बलिया: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का मामला,आरोपी की माँ ने रोते हुए कहा,मेरा बेटा निर्दोष है, सरकार कराए CBI जांच

बलिया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राज सिंह की माँ ने पुलिसिया दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है।

अयोध्या दर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारी, बक्सर का दावा झूठा

राज सिंह की माँ, जो पेशे से बलिया के रसड़ा पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं, ने मीडिया के सामने भावुक होते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि राज की गिरफ्तारी बिहार के बक्सर से नहीं, बल्कि अयोध्या से हुई है।

माँ का दावा है कि पूरा परिवार राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या गया था, जहाँ से SOG टीम ने राज सिंह समेत उनकी माँ और परिवार के चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। एक दिन थाने में रखने के बाद बंगाल पुलिस राज सिंह को फ्लाइट से अपने साथ ले गई।

बेटा कभी कोलकाता गया ही नहीं

परिजनों का कहना है कि राज सिंह पर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं। माँ ने दलील दी कि,राज सिंह पूरी जिंदगी में कभी कोलकाता या बंगाल नहीं गया है।बंगाल में उनकी कोई रिश्तेदारी या जान-पहचान तक नहीं है।

घटना के दिन के सारे सीसीटीवी फुटेज और सबूत उनके पास मौजूद हैं, जो राज की बेगुनाही साबित कर सकते हैं।

CBI जांच की मांग

राज सिंह, जो क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता भी रहे हैं, उनके परिजनों ने अब सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। राज की माँ ने मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए CBI जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और असली कातिल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की कुछ समय पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बंगाल पुलिस इस मामले में देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही थी, जिसके तार अब बलिया से जुड़े बताए जा रहे हैं।


Voice Of News 24